फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांडः दो दिन बंद रहेगी गंग नहर, होगी शराब की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड के बाद हो रही कार्रवाई के डर से तस्करों व माफिया ने गंग नहर में शराब को बहा दिया गया है। तीन दिन में नहर में मिली शराब पीने से दस भट्ठा मजदूरों की मौत हो चुकी है। शनिवार को जिलाधिकारी ने निर्णय लिया है कि अगले दो दिन के लिए ऊपरी गंग नहर को बंद किया जाएगा। इसमें शराब की तलाशी की जाएगी। अलग-अलग इलाके के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सीडीओ अंकित खंडेलवाल को इस अभियान का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि गंग नहर के पास जहरीली शराब की फेंकी गईं बोतलें बरामद हुई हैं, जो नहर में जगह-जगह छिपाई गई थीं। ऐसी स्थिति में ऊपरी गंग नहर को दो दिन के लिए बंद करके उसकी सफाई कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता, सिंचाई अलीगढ़ खंड गंगा नहर को दिए हैं, जिससे कि नहर में जगह-जगह छिपाई गई अवैध शराब की बोतलों को निकाला जा सके। स्थलीय सत्यापन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को गांवों का आवंटन किया गया है।
ब्लाक जवां में सत्यापन के लिए उप निदेशक कृषि अनिल कुमार को ग्राम बरौली, रिगसपुरी व ततारगढ़ी, जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र को ग्राम ततारगढ़ी, बंजारा नगला, बाजगढ़ी व नगला, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा को ग्राम दाऊपुर, श्यामपुर, रामनगर व बरौली, उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान को ग्राम औरिहा, रिगसपुरी, नंगला छिद्दू व दबथला, जिला कृषि अधिकारी वीके सिंह को ग्राम रोहेरा, छोटा जवां, कासिमपुर व भोजपुर गढ़िया, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार को ग्राम जवां वाजिदपुर, चाऊपुर, लुहारा व नगला खेम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडेय को ग्राम जारौठी, मोहरपुर, चैगानपुर व बरौठा सौंपा गया है।
विज्ञापन

ब्लाक धनीपुर में सत्यापन के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सीवी सिंह को ग्राम शाहपुर, परकुला, माछुआ आजमाबाद व भीमगढ़ी, सहायक अभियंता वीएस सुमन को ग्राम नयाबास नरेंद्र गढ़ी, जटौला, सिकंदरपुर माछुआ व मई, जिला उद्यान अधिकारी नंदकिशोर सहानिया को ग्राम नगला बरी, कल्यानपुर, भवन खेड़ा व रोहिना सिंहपुर, जिला सहायक निबंधक संजीव तिवारी को ग्राम भुढांसी, नगला मई, निधौला व चंगेरी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार को ग्राम शेखा, चांदगढ़ी, नगला बबूल व खेडा नरायन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें