फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ शराब कांड : 14 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या हुई 85, फैक्टरी संचालक गिरफ्तार

Tue, 01 Jun 2021 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आबकारी विभाग की मेरठ स्थित प्रयोगशाला ने घटना के पहले दिन करसुआ के ठेके से लिए गए शराब के सैंपल में मिथाइल अल्कोहल की मिलावट की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
चदनिया गांव में मातम का माहौल... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में जहरीली शराब से मौतों का क्रम बरकरार है। मगर सिस्टम अभी भी सो रहा है बल्कि मौत के आंकड़ों पर पर्देदारी के प्रयास जारी हैं। चौथे दिन सोमवार तक जहरीली शराब पीने वाले 85 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह सोमवार को 14 लोगों की जान गई है। इनमें से शहर में मरने वालों की संख्या सात है। इधर, आबकारी विभाग की मेरठ स्थित प्रयोगशाला ने घटना के पहले दिन करसुआ के ठेके से लिए गए शराब के सैंपल में मिथाइल अल्कोहल की मिलावट की पुष्टि कर दी है। इस अल्कोहल का सेवन लोगों को नेत्रहीन से लेकर जान लेने तक का काम करता है।

विज्ञापन


पुलिस ने शराब तस्कर गिरोह के 50 हजार के इनामी सरगना ओमवीर उर्फ विपिन यादव के बयान के बाद शहर के नामचीन कारोबारी तालानगरी की स्याही-सैनेटाइजर फैक्टरी के संचालक विजेंद्र कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी फैक्टरी से 6000 लीटर मिथाइल-इथाइल अल्कोहल जब्त कर फैक्टरी को सील कर दिया है। विजेंद्र कपूर पर खुद की फैक्टरी से ही नकली शराब बनाने वालों को मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई देने का आरोप है।

वह भाजपा के स्थानीय सांसद सतीश गौतम के पड़ोसी और बेहद करीबी हैं। उनकी गिरफ्तारी पर सांसद विरोध में उतर आए हैं और बिना जांच कपूर की गिरफ्तारी पर जिलाधिकारी को आड़े हाथों लिया है। साथ ही इस सबके लिए जिम्मेदार निलंबित जिला आबकारी अधिकारी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की बात कही है। वहीं, पुलिस का अन्य शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान जारी है। इस कारोबार में आधा दर्जन से ज्यादा नाम और प्रकाश में आए हैं। नकली शराब बेचने के आरोप में एक अन्य भाजपा नेता को भी हिरासत में लिया गया है। कुछ और मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




सीएमओ ने स्वीकारा-शराब से 35 मौत
जहरीली शराब से मौत के मामले में अब तक 35 मौतों की पुष्टि शराब के सेवन से हुई है। बाकी मौतों को लेकर अभी जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्टों का अध्ययन जारी है। कुछ सैंपल आगरा भेजे गए हैं, वहां से भी रिपोर्ट आनी हैं। उसके आधार पर आगे बाकी जानकारी साझा की जाएगी।
- डॉ.बीपी कल्याणी सीएमओ

कारोबारी पर आयुर्वेदिक सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस
प्रशासनिक जांच में साफ हुआ कि कारोबारी विजेंद्र कपूर पर आयुर्वेदिक सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस था। उसे भी आयुर्वेदिक अधिकारी ने निर्धारित फॉर्मेट में न होने पर गलत करार दिया है। उसकी जांच हो रही है। इसके बावजूद वे किस नियम से इतनी मात्रा में पश्चिम बंगाल से मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई ला रहे थे और कैसे बेच रहे थे। इस सब की जांच कराई जा रही है। साथ में उनके पास डी-नेचर स्प्रिट का भी लाइसेंस मिला है।

तस्करों से जुड़े 16 शराब ठेके निरस्त
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जिले के ऐसे 16 ठेके निरस्त कर दिए हैं, जो अब तक इस कांड से जुड़े मुकदमों में प्रकाश में आए शराब तस्करों के नाम से थे। इस संबंध में आबकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने निलंबन आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें