फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: फोटो खिंचाई और हो गई नाला सफाई, अब गंदगी सड़क पर आई

विज्ञापन
रामघाट रोड पर गांधी आई हास्पिटल के सामने गंदगी से पटा पड़ा नाला। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मानसून कुछ दिनों में दस्तक दे सकता है लेकिन शहर में नाला सफाई का काम अधूरा पड़ा है। रामघाट रोड पर दोनों किनारों के नाले गंदगी से बजबजा रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यहां तो सिर्फ कागजों में सफाई हुई है। फोटो खिंचाने के नाम पर थोड़ी बहुत गंदगी निकाली गई। ठीक से सफाई न होने के कारण दोनों नालों का गंदा पानी सड़क पर भरने लगा है। इससे दुकानदारों व वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

शहर में करीब 90 किलोमीटर की लंबाई में छोटे बड़े नाले हैं। 18 नाले मुख्य हैं। इन्हीं पर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था निर्भर करती है। रामघाट रोड पर मीनाक्षी पुल से लेकर क्वार्सी ड्रेन की तरफ करीब ढाई किमी लंबा नाला है, जबकि किशनपुर से मीनाक्षी पुल होते हुए छर्रा अड्डा पुल तक तीन किमी का दूसरा नाला है।
ठीक से सफाई न होने से नालों में गंदगी बजबजा रही है। कभी-कभी बहाव तेज होने पर गंदगी सड़क पर बहने लगती है। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने बताया कि इन नालों की साफ सफाई सिर्फ फोटो खिंचाने तक ही सीमित है। सड़क पर पानी भरने से ग्राहकों को परेशानी होती है, वाहन गुजरने पर छींटे पड़ने से लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। इसके अलावा, बदबू से भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

दोनों नालों में इन कॉलोनियों का आता है पानी
- रामघाट रोड के दोनों तरफ 50 से अधिक कॉलोनियां हैं। इनमें विष्णुपुरी, सुदामापुरी, चंदनिया, ज्ञान सरोवर, मानसरोवर, प्राण सरोवर, रामघाट रोड, सुदामापुरी बिजलीघर, सेंटर प्वाइंट, छर्रा अड्डा मोहन नगर, गांधी आई, सिटी एन्क्लेव, प्राग मिल कंपाउंड, श्याम नगर, पान दरीबा, अतरौली अड्डा, लाखनू कंपाउंड, महावीर पार्क, जनकपुरी, किशनपुर आदि क्षेत्रों की गंदगी इन्हीं नालों में आती है।
इसके अलावा, कोचिंग संस्थान, प्रतिष्ठान, शोरूम, पेट्रोल पंप, अस्पताल और बाजार हैं। नाले की सफाई नियमित व समुचित तरीके से न होने के कारण बारिश के समय इन इलाकों में जलभराव हो जाता है, रामघाट रोड पर दुकानों में गंदगी भर जाती है।
- क्वार्सी नाले से आगे पानी नहीं निकल पा रहा है। इसीलिए रामघाट रोड के नाले के पानी का बहाव रुका है। जल्द ही समस्या का समाधान कराएंगे। - अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त।
नगर निगम कर रहा अनसुनी
- नगर निगम से कई बार शिकायत के बाद भी नालों की सफाई नहीं हुई है। मजबूरन खुद प्रयास कर थोड़ी बहुत साफ सफाई कराई है। हालात यह हैं कि कभी-कभी नाले की गंदगी सड़क पर आ जाती है। टीकाराम स्कूल के ठीक सामने हर सुबह सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। यहां सफाई के दो वार्ड लगते हैं। इसीलिए ठीक तरीके से काम नहीं हो पाता है। नगर विकास मंत्री के दौरे के बाद सफाई का आश्वासन मिला है। - दिनेश गुप्ता, पार्षद, वार्ड 64।
- नालों की सफाई फोटो खिंचाने तक ही सीमित रहती है। इस कारण हर रोज यहां गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। ग्राहक व राहगीरों को गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

- आरबीएफ चौहान, दुकानदार, रामघाट रोड।
- नालों की सही तरीके से सफाई हो जाए तो कुछ राहत मिले। यहां बदबू और जलभराव से सभी परेशान रहते हैं। नगर निगम इनकी तली झाड़ सफाई नहीं करा पाता है।
- अरविंद कुमार, दुकानदार, रामघाट रोड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें