फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अस्पताल में मरीजों की कतार, इंतजार में बेहोश हो रहे बीमार

विज्ञापन
अलीगढ़ : मलखान सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
तापमान में कमी आते ही जिले में डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी बढ़ रही है। मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय व जिला अस्पताल में 3750 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इस दौरान भीड़ व कतार के चलते बीमार मरीज कतार में ही बेहोश होते दिखे। जिला अस्पताल की ओपीडी की कतार में लगी बुखार पीड़ित महिला बेहोश होकर गिर गई। जिसे तत्काल डॉक्टरों ने उपचार दिया और भरती कराया। बाद में राहत मिलने पर वह घर गई। इधर, जिल में डेंगू भी लगातार कहर बरपा रहा है। दोनों अस्पतालों में भरती मरीजों की संख्या में भी कमी नहीं आ रही है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड व बच्चा वार्ड में खासी भीड़ है। कमोबेश यही हालात निजी अस्पतालों के हैं। सर्वाधिक मरीज डेंगू व वायरल पीड़ित ही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मलखान सिंह जिला अस्पताल व दीनदयाल अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगने लगी। इनमें अधिकांश वायरल, उल्टी-दस्त आदि से पीड़ित हैं। इसी दौरान एक महिला ओपीडी लाइन में लगने पर बेहोश हो गई। सबसे अधिक मरीज फिज़ीशियन के पास ही थे। इधर, समस्या डॉक्टरों की कमी के कारण ज्यादा हो रही है। एक ही फिजीशियन के सहारे सैकड़ों मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा व दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुपम भाष्कर कहते हैं कि अस्पताल में इमरजेंसी व ओपीडी सेवाएं जारी हैं। मरीजों को बेहतर इलाज देने का प्रयास है। इन दिनों बुखार, उल्टी दस्त आदि के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। डॉक्टरों की कमी ज्यादा परेशान कर रही है।
विज्ञापन

कागजों में दौड़ रहे डेंगू की रोकथाम के घोड़े
डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग काफी समय से हाथ-पैर मार रहा है। नगर निगम व पंचायती राज विभाग के जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे है, लेकिन इसके बाद भी प्रसार अभियान भी कागजी में दौड़ रहा है। अफसर भी साफ-सफाई के नाम पर हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। दीपावली के रुक नहीं पा रहा है। फागिंग व सफाई बाद डेंगू की रफ्तार तेज हो गई है।
मौसमी बुखार से बचाव के उपाय
-अधिक से अधिक सामान्य तापमान में रहें
-ठंडा पेय पदार्थ लेने से बचें।
-एसी व कूलर का प्रयोग बंद कर दें।
-बची हुई मिठाई न खाए।
-संतुलित आहार लें।
-नाक पर रूमाल रखकर छीक
डेंगू से बचने के लिए यह करें
-किसी भी स्थान पर पानी एकत्रित न होने दें।
-कूलर, फ्रीज में भी अधिक समय तक धानी न रहने दें।
-डेंगू संक्त्रस्मित रोगी को ज्यादा से ज्यादा तरल चीजें खिलाएं।
-संक्रमित के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।
-जितना हो सके मरीज को नारियल पानी और जूस पिलाएं
--- आज तस्वीर ---
-1850 की ओपीडी जिला अस्पताल में, 108 मरीज हैं भरती
-1900 की ओपीडी दीनदयाल अस्पताल में, 131 मरीज भरती
जिले में छह और डेंगू मरीज मिले
जिले में मंगलवार को डेंगू के छह मरीज मिले हैं। जिनमें एक 5 शहरी क्षेत्र व एक देहात क्षेत्र से है। इस बात की पुष्टि खुद डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने की है। इधर, मंगलवार को अतरौली में टीमों ने और हॉट स्पॉट वाले लोधा, धनीपुर, सरसैयद नगर आदि इलाकों में सर्वे, दवा छिड़काव आदि का अभियान चलाया।
वायरल पीड़ितों के लगातार गिर रहे प्लेटलेट्स
जिले में वायरल पीड़ित मरीजों में जो परेशानी सामने आ रही है। वह यह है कि सबसे ज्यादा वायरल पीड़ित मरीजों के प्लेटलेट्स गिर रहे हैं। इसे लेकर मरीजों को डॉक्टरों के स्तर से तरह-तरह की सलाह दी जा रही हैं। साथ में ब्लड बैंकों से सर्वाधिक प्लेटलेट्स की डिमांड भी वायरल पीड़ितों के लिए हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें