फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
अलीगढ़: ब्लू बार्ड कॉन्वेंट स्कूल में फीस वृद्धि को लेकर प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

ब्लू वर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को फीस की मांग को लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया। यहां अभिभावकों ने नारेबाजी भी की। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां भी उड़ीं। सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रिंसिपल डॉ. शकला सिंह ने मौके पहुंचकर अभिभावकों को समझाया। तब कहीं जाकर हालात सामान्य हुए।
प्रिंसिपल डॉ. शकला सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में कोई आ नहीं रहा है। अभिभावक गलत फहमी के चलते वहां इकट्ठे हो गए और हंगामा करने लगे। जिन्हें समझाया गया कि अगर कोई समस्या है तो समय लेकर वर्चुअल मीटिंग करें। सभी शंकाओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नर्सरी से लेकर कक्षा तीन तक की फीस पोर्टल पर जमा होती है। उस फीस को आगामी समय में समायोजित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कक्षा चार से आठ तक की फीस को लेकर प्रबंधन से चर्चा की जाएगी और कोई समाधान निकाला जाएगा। वहीं कक्षा नौ से लेकर 12 वीं कक्षा की फीस में विद्यालय प्रबंधन कुछ नहीं कर सकता है। वह बोर्ड ने नियत कर रखी है। उन्होंने बताया कि अभिभावकों को समझा दिया गया है। साथ ही कहा है कि इस प्रकार भीड़ में स्कूल न आएं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है। वर्चुअल मीटिंग कर कई अभिभावक अपनी समस्याओं का समाधान करा रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सरकार के निर्देशों के क्रम के अलावा किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें