फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दो करोड़ मिलें तभी होगा कुंवरनगर की गलियों का उद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरनगर कालोनी की आठ गलियों में दो साल से सीमेंटेड सड़क और इंटरलॉकिंग का काम अधूरा पड़ा हुआ है। कहीं पर मिट्टी का भराव तो कहीं पर बालू बदरपुर डालकर छोड़ दिया है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में जल भराव और कीचड़ हो जाती है। इन गलियों की सड़कों के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की दरकार है लेकिन शासन स्तर से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने दो साल पहले इन सड़कों के निर्माण की शुरुआत कराई। इनके निर्माण के लिए पहली किस्त में जो धनराशि मिली थी उससे आठ सड़कों में मिट्टी भराई, गिट्टी डालने तक का काम हो सका है। दो साल पहले दूसरी किस्त में दो करोड़ शासन स्तर से मांगे थे। इस बारे में डूडा के अधिकारियों के अलावा डीएम तथा क्षेत्रीय विधायक भी प्रयास कर चुके हैं। शासन में बैठे अधिकारी यही आश्वासन दे रहे हैं कि बजट में व्यवस्था करा देंगे।
इस बारे में विधायक कोल अनिल पाराशर का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2018 में नगर निगम तथा जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की मदद से कॉलोनी की गलियों में इंटरलॉकिंग तथा सीसी सड़क बनवाने और पानी निकासी के लिए नालियों के निर्माण को मंजूरी दिलवाई थी। पहली किस्त जारी होते ही काम भी शुरू हो गया। दूसरी किस्त न मिलने के कारण यह काम अधूरा पड़ा है। इस बार के बजट में धनराशि रिलीज कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पब्लिक बोल -
दो साल से निर्माण अधूरा होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती है। खासकर बारिश के दिनों में जल भराव होने पर दिक्कत हो रही है।
- कमलेश देवी, कुंवरनगर कॉलोनी
गलियों में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों के पूरा होने का इंतजार है। इसको लेकर अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं।
सोनू, कुंवरनगर कॉलोनी
करीब आठ सड़कों में इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण आदि का काम बचा हुआ है। इसके लिए करीब दो करोड़ रुपये के बजट की जरूरत है। शासन स्तर पर पत्र व्यवहार कर बजट मांगा गया है। उम्मीद है कि जल्द बजट जारी हो जाएगा और अधूरे पड़े कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रभात मिश्रा, परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें