फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एक मजदूर तालाब में कूदा तो दूसरा फंदे पर झूला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी गेट इलाके में एक मजदूर ने पारिवारिक कलह में तालाब में कूदकर जान दे दी। इसी तरह बन्नादेवी इलाके में एक मजदूर ने फांसी के फंदे पर झूलकर सुसाइड कर लिया। दोनों घटनाओं की खबर पर परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सासनीगेट क्षेत्र के नगला पला निवासी निवासी सुखवीर सिंह (40) पुत्र रामबाबू मजदूरी करता था। तीन बच्चे और पत्नी है। पुलिस के अनुसार पिछले कई दिन से सुखवीर का आर्थिक तंगी के बीच घर के खर्चों को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को सुखवीर टहलता हुआ पला फाटक के पास तालाब पर पहुंच गया और तालाब में छलांग लगा दी। यह देख प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाया। खबर पर पुलिस आ गई। गोताखोरों की मदद से सुखवीर को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, मगर डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बाद में शिनाख्त होने पर परिवार को सूचना दी गई। देर शाम तक शव के पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं चल रही थीं।
इधर, बन्नादेवी के मोहल्ला मोहल्ला चूहरपुर निवासी विकास उर्फ छुट्टन (28) पुत्र अजयपाल मजदूरी करता था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात परिजन सो गए। रात करीब 11 बजे विकास घर पर आया और अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह परिजन कमरे में पहुंचे तो शव लटका देखा। चीख पुकार पर मोहल्ले के लोग आ गए। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। घटना के पीछे की वजह पर परिजनों ने चुप्पी साध ली। इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार दुबे के अनुसार युवक ने आत्महत्या की है। परिजन गृहक्लेेश से इनकार कर रहे है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें