फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: अलीगढ़ में हाईअलर्ट, स्टेशन पर हुई चेकिंग, ट्रेन दो घंटे देरी से चली

Mon, 10 Nov 2025 11:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिल्ली में बम ब्लास्ट की घटना के बाद आरपीएफ, जीआरपी, सिविल पुलिस ने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया डॉग स्क्वाड के साथ गश्त किया और संदिग्ध लोगों व सामान की तलाशी ली। चेकिंग में सब कुछ सामान्य मिला।
विज्ञापन
दिल्ली में धमाके के बाद अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती डॉग स्कावड की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए धमाके के बाद अलीगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। 10 नवंबर देर शाम शहर के स्टेशन व बस अड्डों सहित संवेदनशील व सांप्रदायिक स्थलों पर विशेष सतर्कता के साथ चेकिंग शुरू करा दी गई। रात में रेलवे स्टेशन, होटल व सरायों में विशेष निगरानी कराई जा रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार दिल्ली की घटना के बाद सभी जगहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमों ने बीडीएस के साथ चेकिंग शुरू कर दी है। बाजारों, भीड़ वाले स्थानों के साथ-साथ संवेदनशील व सांप्रदायिक स्थलों पर निगरानी की जा रही है। साथ में स्टेशन व बस अड्डों पर भी नजर है। एएमयू में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एएमयू इंतजामिया के साथ-साथ पुलिस व खुफिया टीमें भी सतर्क हैं। चेकिंग की जा रही है।

रेंज भर में सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। पुलिस टीमें सक्रिय हैं। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। शहर में पुराने घटनाक्रमों को ध्यान में रखकर खुफिया टीमें भी निगरानी कर रही है। - प्रभाकर चौधरी, डीआईजी रेंज

विज्ञापन

स्टेशन पर चेकिंग, ट्रेन दो घंटे विलंब से चली

दिल्ली में बम ब्लास्ट की घटना के बाद आरपीएफ, जीआरपी, सिविल पुलिस ने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया डॉग स्क्वाड के साथ गश्त किया और संदिग्ध लोगों व सामान की तलाशी ली। चेकिंग में सब कुछ सामान्य मिला।

सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह, आरपीएफ पोस्ट कमांडर डीपी सिंह, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर के नेतृत्व में चेकिंग दस्ते ने रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट घर, रिजर्वेशन काउंटर, रेलवे ट्रैक आदि स्थानों पर जांच-पड़ताल की। स्टेशन के प्रवेश व निकास द्वार पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को जागरूक करते संदिग्ध वस्तु को न छूने, तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। सिटी साइड पार्किंग में खड़े वाहनों को भी चेक किया गया। इस घटना के चलते कई ट्रेनें अपने तय समय से काफी विलंब से चलीं। दिल्ली- अलीगढ़- हाथरस और मेमू एक्सप्रेस करीब दो घंटे विलंब से अलीगढ़ पहुंची।
विज्ञापन

दिल्ली धमाके से लोगों में आक्रोश, कहा-सरकार दोषियों के खिलाफ करे बड़ी कार्रवाई

इस भयावह घटना की निंदा करते हैं। दोषियों को पहचानकर सख्त कार्रवाई करनी होगी। दिल्ली को दहलाने और देश के अमन-चैन को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। देश की राजधानी में इस प्रकार का हमला स्वीकार योग्य नहीं है।-प्रशांत सिंघल, महापौर, नगर निगम
हम परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं, जो इस दुर्घटना में अपना प्रियजन खो चुके हैं। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। यह हमला न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश की सुरक्षा को चुनौती है।- लक्ष्मी धनगर, जिलाध्यक्ष, सपा
दिल्ली की घटना की निंदा करते हैं। जांच एजेंसियों को तत्काल काम करना होगा, ताकि यह पता चल सके यह दुर्घटना है या जानबूझकर की गई कार्रवाई। यह जानबूझकर की गई है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।-आमिर आबिद, सपा नेता व दवा कारोबारी
आतंकियों ने जिस तरह से दिल्ली में घटना की है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। अब समय आ गया है कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी घटना को अंजाम देने वालों का एनकाउंटर होना चाहिए।-अमित गोस्वामी, भाजपा नेता
ऐसा गंभीर प्रहार भारत की क्षमता को प्रभावित करता है। हमें इस तरह की कार्रवाइयों के समक्ष दृढ़ और एकजुट रहना होगा। ऐसी घटना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।-काशिफ आब्दी, सपा नेता
दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। दिल्ली में विस्फोट सांस्कृतिक और सुरक्षा की दृष्टि से गहरी चोट की है। मृतकों के परिजनों को उचित सहायता और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।-इमरान राजा, समाजसेवी
दिल्ली में विस्फोट की घटना दुखद है। आतंकियों के हमले में निर्दोष लोगों ने जान गंवाई है। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें सतर्क रहना है और देश की एकता के लिए खड़ा होना है।-राहुल सिंह, ब्लॉक प्रमुख अकराबाद
दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए विस्फोट की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। यह कृत्य न केवल मानवता बल्कि भारत की एकता और अखंडता पर भी हमला है। आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।- डीआर यादव, निदेशक, प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी व समाजसेवी
दिल्ली में हुए धमाके में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।-इंजी. आगा यूनुस, कांग्रेस नेता
दिल्ली में विस्फोट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे घटना के बारे में सही से जानकारी मिल सके।-अतीत अग्रवाल, सपा नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें