देव हॉस्पिटल के डॉ. एससी शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के कारनामों से दुखी होकर मोर्चा खोला है। उनका कहना है कि उनके मानक पूरे होने और एडी हेल्थ के निर्देश के बाद भी रजिस्ट्रेशन न होने से वह परेशान हैं। ऐसे में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत अस्पतालों पर खुद जांच की। जिसमें पोर्टल पर 2024-25 में पंजीकृत सात अस्पतालों को खंगाला तो 11 चिकित्सक फर्जी मिले। अभी 10 अस्पताल के पोर्टल पर पंजीकृत चिकित्सकों के रिकार्ड को वह खंगालने में जुटे हुए हैं।
डीएम दो वर्ष के पंजीकरण की कराएंगे जांच
अलीगढ़ जिलाधिकारी संजीव रंजन ने शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित चिकित्सक को बुला कर पूरा मामला समझा जाएगा। इसके बाद शिकायत के आधार पर 2023-24 और 2024-25 में पंजीकृत अस्पतालों की जांच की जाएगी। इसके लिए कमेटी गठित होगी।
अब तक सामने आई यह स्थिति
- देव हॉस्पिटल बरौला बाईपास-सुकुमार-1952 रजिस्ट्रेशन नंबर एसएमसी से पंजीकृत है। जबकि नेशनल मेडिकल कमीशन में इस नंबर पर मासाल्लाह खान का नाम दर्ज है। वह फैजाबाद के रहने वाले हैं।
- देव हॉस्पिटल बरौला बाईपास-राधा रमन-3535 रजिस्ट्रेशन नंबर एसएमसी से पंजीकृत है। जबकि नेशनल मेडिकल कमीशन में इस नंबर पर गनपति प्रसाद दधीची का नाम दर्ज है। वह सिकंद्राबाद के रहने वाले हैं।
- देव हॉस्पिटल बरौला बाईपास-स्वेता दीक्षित-3479 रजिस्ट्रेशन नंबर एसएमसी से पंजीकृत है। जबकि नेशनल मेडिकल कमीशन में इस नंबर पर मार्क इरिक का नाम दर्ज है। वह केरल के रहने वाले हैं।
- आकांक्षा हॉस्पिटल-दीपा सिंह-16740 रजिस्ट्रेशन नंबर एसएमसी से पंजीकृत है। जबकि नेशनल मेडिकल कमीशन में इस नंबर पर मृदुला मल्होत्रा का नाम दर्ज है। वह लखनऊ की रहने वाली हैं।
- आकांक्षा हॉस्पिटल-राधा रानी-15588 रजिस्ट्रेशन नंबर एसएमसी से पंजीकृत है। जबकि नेशनल मेडिकल कमीशन में इस नंबर पर अशोक सिंह का नाम दर्ज है। यह देहरादून के रहने वाले हैं।
- देव क्लीनिक-हरेंद्र कुमार अत्री-22522 रजिस्ट्रेशन नंबर एसएमसी से पंजीकृत है। जबकि नेशनल मेडिकल कमीशन में इस नंबर पर रविंद्र पति त्रिपाठी का नाम दर्ज है। वह देवरिया के रहने वाले हैं।
- राधा माधव हॉस्पिटल-राधा रानी-33037 रजिस्ट्रेशन नंबर एसएमसी से पंजीकृत है। जबकि नेशनल मेडिकल कमीशन में इस नंबर पर अतुल कुमार जोशी का नाम दर्ज है।
- भारत हॉस्पिटल-अहमद जमाल उस्मानी-21616 रजिस्ट्रेशन नंबर एसएमसी से पंजीकृत है। जबकि नेशनल मेडिकल कमीशन में इस नंबर पर अविनाश कुमार जैन का नाम दर्ज है।