कश्मीर से अनुच्छेद 35 ए और अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद देश भर में जगह-जगह लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अलीगढ़ में कई जगह लोग जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले का जश्न मना रहे हैं। ज्यादातर इलाकों में जश्न का माहौल है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से जिले के डीएम और एसएसपी खुद गश्त पर निकले हुए हैं। एएमयू में भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।