फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कोरोना से वृद्ध की मौत, 27 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से एक बुजुर्ग की दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। वह दीनदयाल अस्पताल में भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें जेएन मेडिकल कालेज भेजा गया था। हालत न सुधरने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था। शनिवार को 27 नए केस सामने आये। जबकि 60 मरीज स्वस्थ होने पर घर भेज दिए गए।
कोरोना संक्रमित होने पर शहरी क्षेत्र के एक बुजुर्ग को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दो बेटे भी संक्रमित थे। बड़ा बेटा उनके साथ दीनदयाल अस्पताल में भर्ती था। जबकि छोटा बेटा छेरत अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जेएन मेडिकल रेफर किया गया था। यहां भी हालत न सुधरने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा 27 नए मामले सामने आये हैं। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 9151 हो गई है। इनमें सक्रिय मामले 488 हैं। 60 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस तरह स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 8620 हो गई है। अब तक 2.29 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने लोगों से घरों में रहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा जरूरत के समय ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
जांच में फंसे जिला मलेरिया अधिकारी
अलीगढ़। पीसीपीएनडीटी एक्ट मामलों के सहायक अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी डा.राहुल कुलश्रेष्ठ जांच में फंस गये हैं। विधायक संजीव राजा द्वारा लगाये गये अनियमितता के आरोपों पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर उनके खिलाफ जांच के आदेश कर दिए हैं। जांच पूरी होने तक उन्हें कार्यक्रम से अलग कर दिया गया है। बताते चलें कि विधायक शहर संजीव राजा ने पीसीपीएनडीटी मामले में सहायक की भूमिका निभा रहे जिला मलेरिया अधिकारी डा.राहुल कुलश्रेष्ठ पर अनियमित आचरण के आरोप लगाये थे। सीएमओ डा.बीपी कल्याणी ने स्वीकार किया कि डा.कुलश्रेष्ठ पर लगे आरोपों की जांच के लिये तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। जांच पूरी होने तक उन्हें कार्यक्रम से अलग कर दिया है।
विज्ञापन

साल भर बाद छूटी वैक्सीन की गाड़ी
अलीगढ़। चंडौस में हुई दुर्घटना के बाद एक साल से चंडौस थाने में खड़ी स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीन की गाड़ी आखिरकार छूट गई। इससे विभागीय अफसरों ने राहत की सांस ली है। बताते चले कि साल भर पहले वेक्सीन परिवहन करने वाली गाड़ी से चंडौस में कोई दुर्घटना हो गई थी। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया था। सीएमओ डा.बीपी कल्याणी ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद गाड़ी को छुड़ा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें