फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: शातिर चोरों ने स्मार्ट तरीके से छात्राओं की जेब पर डाला डाका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

शातिर चोरों ने अब डिग्री कालेजों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शुक्त्रस्वार को दो शातिर चोरों ने सीसीटीवी के सामने स्मार्ट तरीके से दो छात्राओं की जेब पर डाका डाला है। इस चोरी से चोरों ने तकरीबन 35 हजार रुपये से हाथ साफ किया है। शिकायत पर जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो देखने वालों के भी होश उड़ गए। क्योंकि डिग्गी का लॉक खोले बिना ही चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
प्रकरण के मुताबिक शुक्त्रस्वार को विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट की बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राएं अपनी परीक्षा देने एसवी कालेज पहुंची थीं। पार्किंग में अपने अपने एक्टिवा लगाकर छात्राएं परीक्षा देने चली गईं। 11 बजकर 50 मिनट पर दो शातिर चोरों ने सीसीटीवी के सामने ही चोरी शुरू की। लेकिन घटना को अंजाम सीसीटीवी को पीठ दिखाते हुए दिया। हालांकि कुछ गलतियों की वजह से दोनों के कारनामे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

डिग्गी का लॉक खोले बिना चोरों ने सीट के बीच वाले भाग की साइड से सीट उठाई और हाथ डाला। इंदू चौधरी के एक्टिवा से 500 रुपये निकाले। वहां शालिनी के एक्टिवा से 2000 रुपये निकाले और एटीएम निकाला। मोबाइल से सिम निकालकर मोबाइल अंदर ही डाल दिया। यह वारदात सीटीटीवी को पीठ दिखाते हुए अंजाम दी गई।
विज्ञापन

हालांकि थोड़ा बहुत हाथ इधर उधर करने के चक्कर में चोरी कैद हो गई है। शालिनी के एटीएम और सिम की बदौलत उनके खाते से शाम तक 34 हजार रुपये पार हो गए हैं। सूचना पर प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय ने मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं जब सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो पता चला कि इन्होंने कई वाहनों पर अपने हाथ आजमाए हैं। हालांकि अभी तक किसी अन्य ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें