फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश : राजस्थानी नाइट से होगा रंगारंग आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
19 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी तक लगने वाले राजकीय औद्योगिक व कृषि प्रदर्शनी की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। सांस्कृतिक संध्या के नाम से प्रस्तावित नुमाइश के कोहिनूर मंच के बड़े कार्यक्रमों के कलाकार व समय तय हो चुका है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट/नुमाइश प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि 19 दिसंबर को नुमाइश का शुभारंभ होगा। 20 दिसंबर को राजस्थानी नाइट होगी। इसमें मामे खान प्रस्तुति देंगे। 21 दिसंबर को अस्तित्व बैंड की प्रस्तुति होगी। 22 को सूफी सिंगर सलमान अली अपनी प्रस्तुति देंगे। 23 दिसंबर को बालीवुड सिंगर ध्वनि भानुशाली की नाइट है। 24 को टीवी स्टार नाइट है। इसमें एक्टर लीना जुमानी व आम्रपाली प्रस्तुति देंगी। 25 को लाफ्टर नाइट होगी। इसमें सुरेश अलबेला व परितोष त्रिपाठी प्रस्तुति देंगे। 24 दिसंबर को अलीगढ़ के डांसर सुहेल खान की नाइट होगी।
27 दिसंबर को बालीवुड सिंगर स्टेबिन बेन की नाइट होगी। 28 दिसंबर को कलर्स ऑफ इंडिया के तहत फोक डांस आफ इंडिया की प्रस्तुति दी जाएगी। 29 को पंजाबी सिंगर अकासा की नाइट है। 30 दिसंबर को रुचिका जांगिड़ की नाइट होगी। 31 को मुशायरा होगा। इसमें वसीम बरेलबी, जोहर कानपुरी समेत अन्य शामिल होंगे। एक जनवरी को अलीगढ़ स्टार अतुल पंडित की नाइट होगी। दो जनवरी को पंजाबी सिंगर काका प्रस्तुति देंगे। तीन जनवरी को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम होगा। चार जनवरी को रैपर आरसीआर की नाइट है। पांच को यासिर देसाई की नाइट होगी। छह दिसंबर को कवि सम्मेलन है। इसमें विष्णु सक्सेना समेत अन्य कवि भाग लेंगे। सात जनवरी को बॉलीवुड सिंगर तुलसी कुमार प्रस्तुति देंगे। आठ दिसंबर को बृज नाइट में गीतांजलि वर्मा व हेमंत बृजवासी की प्रस्तुति होगी। नौ जनवरी को स्टार नाइट अभिजीत भट्टाचार्य की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें