फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ नुमाइशः हर करम अपना करेंगे... गीत पर बांधा समां

विज्ञापन
नुमाइश में में प्रस्तुति देती शगुन वार्ष्णेय। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजकीय कृषि प्रदर्शनी के मुक्ताकाश मंच पर विशाल इवेंट ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विशाल नारायण शर्मा ने हर करम अपना करेंगे..., गीत सुनाकर श्रोताओं का मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

शगुन वार्ष्णेय ने गली में आज चांद निकला गाकर समां बांध दिया।
पल्लवी तोमर ने 52 गज का दामन के हरियाणवी गाने पर प्रस्तुति दी। मोहम्मद रईस ने एक राधा एक मीरा गंगा जमना की तहजीब की मिसाल कायम की। प्रिंस बृजवासी ने हाल क्या है दिलों का गाकर, नंदनी वार्ष्णेय, गिरधर बृजवासी ने गिटार पर पंजाबी गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि श्याम सुंदर सिंह, विशिष्ट अतिथि सुमित शिब्बो, रेणुका हॉस्पिटल के एमडी डॉ. तन्मय शेखर, डॉ. अमित गुप्ता ने मिमिक्री करके लोगों को खूब हंसाया। इस अवसर पर उपजा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप शर्मा, अजय ब्रजवासी, हेमलता ब्रजवासी, दिनेश चौधरी, मनोज अलीगढ़ी, हरीश बेताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें