फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश में कम हो सकती है कार्यक्रमों की संख्या, खर्चा बचाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में नुमाइश आयोजन का असर साफ देखने को मिल रहा है। इस बार तहबाजारी का ठेका मात्र 1.51 करोड़ रुपये में जारी हुआ, जबकि बीते साल यह ठेका दो करोड़ रुपये से अधिक में जारी हुआ था। अन्य ठेकों का भी यही हाल है। इसके चलते जिला प्रशासन नुमाइश के कार्यक्रमों में कटौती करने का प्लान बना रहा है, जिससे कि कुछ खर्चों को कम किया जा सके। हालांकि अभी कार्यक्रमों की सूची को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

इस बार अलीगढ़ की सुप्रसिद्ध नुमाइश 28 जनवरी से लेकर 18 फरवरी तक लगनी है। ठेके उठाने का दौर चल रहा है। कोरोना काल के चलते इस बार ठेकेदार नुमाइश में कम भीड़ आने की आशंका जताते हुए ऊंची बोली लगाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में अब प्रशासन कम से कम खर्चे में नुमाइश के आयोजन की तैयारी कर रहा है। बड़े आयोजन की संख्या कम करने के साथ ही स्थानीय कलाकारों को कम बजट में बुलाकर उनको प्रोत्साहित करने के लिए एक मंच देेने की भी तैयारी है। इधर, इस बार नुमाइश में हेलीकॉप्टर उड़ान पर भी विचार किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो लोग इसका भी लुत्फ उठा सकेंगे। हालांकि अभी इसकी चर्चा ही चल रही है। डीएम चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक अभी नुमाइश के आयोजन पर चर्चा चल रही है। जल्द ही सभी कार्यक्रम तय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें