दरबार हॉल में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण कर उन्होंने अलीगढ़ चित्र प्रदर्शनी और विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। औद्योगिक, कृषि और विकास मंडप का उद्घाटन करते हुए वहां लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। कृष्णांजलि नाट्यशाला में मुख्य समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। यहां संगीतिका डांस एकेडमी की छात्राओं ने गणेश वंदना से समां बांधा।
प्रभारी मंत्री ने कहा अलीगढ़ महोत्सव हमारी एकता और विविधता का जीवंत प्रतीक है। कभी ऊंटगाड़ी और बैलगाड़ी के दौर से शुरू हुआ यह मेला आज ड्रोन, रोबोटिक्स और लेजर तकनीक के युग में पहुंच गया है।
इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, सांसद अनूप वाल्मीकि, महापौर प्रशांत सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी प्रो. तारिक मंसूर, विधायक राजकुमार सहयोगी, सुरेंद्र दिलेर, मंडलायुक्त संगीता सिंह, डीएम संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन ने आभार व्यक्त किया।