फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मेरा भोला है भंडारी करे, नंदी की सवारी.... पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति देते सिंगर हंसराज रघुवंशी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर सोमवार को नुमाइश की अंतिम भजन संध्या बाबा जी के नाम से मशहूर हंसराज रघुवंशी के नाम रही। पहली बार अपनी प्रस्तुति देने आए हंसराज ने भोले के भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने अपना प्रसिद्ध गीत मेरा भोला है भंडारी, महादेवा तेरा डमरू डम डम...। गाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

हंसराज ने अपने भजनों के जरिए भक्ति गीतों की ऐसी शृंखला शुरू की और दर्शक भक्ति भावना में बह गए। सर्द मौसम भी दर्शकों के उत्साह को कम नहीं कर सका। भजन संध्या का डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने शुभारंभ किया। इसके बाद हंसराज रघुवंशी ने लागी तेरे संग लगन शंकरा...। ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मग्न हो गया...। तू महलों में रहने वाली योगी जटाधारी हूं...। तेरा मेरा मेल मिले ना..। दर्शकों की मांग पर उन्होंने मेरा भोला है भंडारी करें नंदी की सवारी भोलेनाथ रे... को दोबारा सुनाया। गंगा किनारे चले जाना भूल कर फिर नहीं आना...। राधे- राधे राधे बोल मन, तन का क्या पता...। शिव शिव शंकरा...। भोलेनाथ की शादी हम तो नाचेंगे...। जाना पड़ेगा श्मशान, राम राम सत्य है ये जीवा नाम सत्य है..आदि भजन सुनाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को भोले भंडारी के चरणों में ले जाते हुए उन्हें भक्ति भाव से मंत्रमुग्ध कर दिया। हंसराज रघुवंशी को इतनी दीवानगी देखी उनकी एक झलक पाने और भजनों को सुनने के लिए बाहर भीड़ लगी थी। बाहर चल रही सर्द हवाओं के बाद भी लोगों के उत्साह में कमी नहीं थी। हंसराज रघुवंशी के अलावा डांस कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें