फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : प्रशासन ने किया एलान, लगेगी अलीगढ़ की नुमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सुप्रसिद्ध नुमाइश पर छाए कोरोना संकट के बादल छटने की उम्मीद नजर आ रही है। प्रशासन ने एलान किया है कि अलीगढ़ नुमाइश का आयोजन होगा। 18 दिसंबर को आयोजन की तैयारियों के संबंध में पहली बैठक होगी। डीएम ने सीडीओ अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी और एडीएम प्रशासन डीपी पाल को भव्य आयोजन की रूपरेखा तय करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में अलीगढ़ महोत्सव (नुमाइश) के आयोजन का एलान कर दिया गया है। कोरोना काल में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस बार की नुमाइश का आयोजन भव्य तरीके से कराया जाएगा। नुमाइश के भव्य आयोजन, रूपरेखा व समय के निर्धारण के लिए 18 दिसंबर को नुमाइश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इस खबर के बाद नुमाइश से जुड़े ठेकेदार और दुकानदारों में खुशी की लहर है। एक अनुमान के मुताबिक हर साल की नुमाइश में चार से पांच करोड़ रुपये की खरीदारी व झूले-मेले पर जिले व आसपास के जिलों की जनता खर्च करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें