फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अब कृषि फार्म हाउस में बनेगा वन स्टाप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसा की शिकार महिलाओं को एक ही छत के नीचे कानूनी, चिकित्सा, विधिक और काउंसलिंग की सुविधा देने के लिए प्रस्तावित वन स्टाप सेंटर के लिए अब कृषि विभाग के क्वार्सी फार्म हाउस की जमीन पर मुहर लगाई गई है। धौर्रा माफी में तलाशी गई, जमीन को वहां पिछले दिनों हुए सीएए-एनआरसी के विरोध में प्रदर्शनों को देखते हुए महिलाओं के लिए असुरक्षित ठहराया गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग से वन स्टाप सेंटर की बिल्ंिडग के लिए 350 वर्ग मीटर जमीन मिल गई है। 48 लाख रुपये इसके निर्माण के लिए भी मंजूर हो गए हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को इसे बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के मुताबिक कृषि विभाग के क्वार्सी स्थित फार्म हाउस से पहले धौर्रा माफी में स्थायी सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। मगर, पिछले दिनों वहां सीएए-एनआरसी के विरोध प्रदर्शनों के चलते कार्य पूरा नहीं हो सका। बाद में उक्त स्थान को इस सेंटर के लिए असुरक्षित भी पाया गया। इसके चलते स्थान परिवर्तन किया गया है। वर्तमान में अस्थायी वन स्टाप सेंटर जिला अस्पताल में संचालित है।
वन स्टॉप सेंटर खोलने का उद्देश्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को एक ही छत के नीचे एकीकृत रूप से सहायता एवं सहयोग प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में फिर से वापस लाना है। पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध करा कर उन्हें सशक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें