न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
कोरोना मरीज 14 दिन में स्वस्थ हो जाता है। लेकिन निजी लैब उनकी रिपोर्ट देने में 14-14 दिन लगा रही हैं। ऐसे ही एक मामले में प्रशासन ने निजी पैथ काइंड लैब को नोटिस जारी किया है।
इस लैब से शुक्रवार को 14 दिन पहले के 143 मरीजों के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट जारी हुई है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सीएमओ को लैब की रिपोर्ट देरी से भेजे जाने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि देरी से रिपोर्ट देने वाली अन्य निजी लैब को भी नोटिस जारी होंगे।