फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता का विरोध करने पर  किशोरी को किया अधमरा, हालत गंभीर

Sat, 16 Jan 2021 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, टप्पल (अलीगढ़)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में  अनुसूचित जाति की एक किशोरी से अभद्रता व मारपीट का मामला सामने आया है। अभद्रता का विरोध करने पर आरोपी ने उसे बुरी तरह से पीटा। गंभीर हालत में पीड़िता को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


 पीड़ित किशोरी के पिता ने थाने में दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी पुत्री अपनी बहन के साथ बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे खेत पर गई थी। वहां पहले से मौजूद सचिन ने उनकी बेटी से अभद्रता व मारपीट की। मारपीट में उनकी बेटी के चोटें आई हैं। 

टप्पल सीएचसी से उसे नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया है जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। टप्पल थाने के क्राइम इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें