फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर ज्वैलर से पांच लाख की लूट, फायरिंग करते भागे बदमाश 

Thu, 25 Feb 2021 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,  पिसावा (अलीगढ़)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

कस्बे में बुधवार शाम हथियारों से लैश बदमाश ज्वैलर से पांच लाख रुपये नकद व तिजोरी की चाबी लूट ले गए। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग से कस्बे में डर का माहौल है। घटना की सूचना पर एसपी देहात शुभम पटेल व एसपी क्राइम डॉ. अरविंद  कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।   

विज्ञापन


बुधवार शाम साढ़े सात बजे के करीब कस्बा के डाकघर के समीप स्थित राजा ज्वैलर्स के मालिका के बेटे अजय वर्मा व उनका साला चीनू वर्मा शोरूम बंद कर घर जा रहे थे। जैसे ही वे दुकान से 100 मीटर दूर एक गली में पहुंचे हथियारबंद पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश उनका बैग छीनने लगे।

विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल तान दी, जिससे दोनों घबरा गए। बदमाश बैग छीनकर भागने लगे। तभी अजय वर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बदमाशों पर फायरिंग भी। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के दुकानदारों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर एसपी देहात शुभम पटेल व एसपी क्राइम डॉ. अरविंद  कुमार भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक चंडौस, टप्पल, जट्टारी और पिसावा थाने की पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।

इधर, फायरिंग से कस्बे में डर का माहौल है। दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करने लगे। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश एक कार से उतरे थे। वे पांच-सात की संख्या में थे। सभी के हाथ में हथियार थे। लूट के अंदाज से लग रहा है कि वह पिछले कई दिनों से रेकी कर रहे थे। 
विज्ञापन


घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। कस्बा के आसपास के सभी इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
 - विकास कुमार, एएसपी/सीओ, खैर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें