फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराबः साथ उठते-बैठते थे, साथ उठीं अर्थियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मांदक गांव के पांच युवकों के बीच गाढ़ी दोस्ती थी। साथ उठते-बैठते और घूमते-फिरते थे। कहीं कुछ कुछ खाना-पीना हो तो वह भी साथ। नियति का संयोग ऐसा कि पांचों ने अनजाने मेें शराब ठेके से खरीदकर जहरीली शराब भी साथ पी। इनमें से तीन दोस्तों की अर्थियां एक साथ उठीं तो परिवार वालों के साथ ही गांव वाले भी तड़प उठे।
विज्ञापन

वहीं उनके साथ जहरीली शराब पीने के बाद से दो सगे भाइयों की हालत नाजुक बनी है। उनका अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा है। गांव पहुंचकर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह व सीओ खैर ने पीड़ित परिवाराें को ढाढ़स बंधाया और आर्थिक मदद परिवारों को मुहैया करवाने का भरोसा दिलाया।
मांदक गांव निवासी पांच दोस्तों ने पड़ोसी गांव जरतौली स्थित देसी शराब के ठेके से शराब खरीदी थी। इसके बाद पांचों ने साथ मिलकर शराब पी और अपने-अपने घरों में सो गए। शुक्रवार की देर रात अचानक पेट में तकलीफ शुरू होने पर 42 वर्षीय डिप्टी पुत्र हरिश्चंद्र और 32 वर्षीय उपेंद्र पुत्र ओमपाल को परिवार वाले तत्काल ही अस्पताल लेकर भागे। उनका इलाज चल रहा था तभी 46 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र छिद्दा सिंह ने शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद अस्पताल में डिप्टी और उपेंद्र की भी मौत की खबर गांव पहुंची तो गांव वाले सहम गए।
विज्ञापन

वहीं पड़ोसी गांव के निवासी सगे भाई अखिलेश व सुमित पुत्र तुलाराम को भी तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें