फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा-पाठ के लिए भीड़ जुटाने में 35 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जवां थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर देहात में सोमवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर पूजा पाठ के लिए भीड़ जुटाई गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोग भागने लगे। पुलिस की ओर से 35 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। भीड़ जुटाने के दो आरोपियों को मौके से पकड़कर शांतिभंग में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जवां थाने के एसआई श्रीचंद्र, सिपाही योगेंद्र सिंह व अजय यादव के साथ सोमवार की सुबह करीब 10ब जे गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि कासिमपुर देहात में ठाकुरों वाले शिव मंदिर पर अनुज पुत्र पृथ्वीराज वाल्मीकि व पंकज पुत्र रामकिशोर वाल्मीकि ने पूजा पाठ के लिए भीड़ को एकत्रित कर रहे हैं। इस पर एसओ जवां अभय कुमार शर्मा व चौकी इंचार्ज कासिमपुर प्रदीप मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर करीब 35 महिला पुरुष मौजूद थे। पुलिस को देख सभी भाग गए। पुलिस ने अनुज व पंकज के साथ ही सुनील पुत्र किशनलाल, सचिन पुत्र अनिल कुमार, सतीश पुत्र ओमप्रकाश, सुनीता देवी पत्नी अनिल कुमार, संजय पुत्र नियाबीन, बंटी पुत्र भिखारीलाल, दीपक पुत्र लाले, सुनीता चौहान पत्नी सतीश कुमार के अलावा 20 पुरुष व 5 महिलाओं पर रिपोर्ट दर्ज की है। अनुज व पंकज को शांतिभंग के आरोप में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें