फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः तालानगरी में चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
खुलासे के बाद चोरों को जेल भेजती पुलिस। - फोटो : HARDUAGANJ
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बीते कई माह में हुई चोरियों का रविवार दोपहर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को जेल भेजा है। थाना पुलिस के अनुसार एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से चोरी करने वाले गिरोह को रविवार तड़के दबोचा गया। बदमाशों ने कई बड़ी चोरियों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार पिछले दिनों हुई चोरी की कई बड़ी वारदात को देखते हुए पुलिस कप्तान, एसपी देहात और सीओ अतरौली के निर्देशन में थाना पुलिस समेत एसओजी और सर्विलांस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी। रविवार तड़के मिली सूचना के आधार पर हेरिटेज स्कूल के निकट गन्दा नाला पुलिया के पास से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक के पास से तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद उन्होंने तालानगरी चौकी क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदात को स्वीकार किया। चोरी का कुछ माल भी बरामद कराया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अलीगढ़ समेत, हाथरस और फिरोजाबाद जिले में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने चोरों के जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- सुखवीर पुत्र वीरपाल निवासी मागरोल थाना सलेमपुर जिला बुलन्दशहर हाल निवासी नगला माली धनीपुर मंडी गेट के सामने थाना गांधीपार्क
- मुनेश उर्फ मुन्ना पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम कुमेरपुर थाना गभाना, अलीगढ़ हाल निवासी संजय गांधी कालोनी एटा चुंगी थाना गांधीपार्क
- विजय शर्मा पुत्र रामकिशोर शर्मा निवासी गाँधीनगर कालोनी छर्रा अड्डा थाना गांधीपार्क
- शक्ति सिंह पुत्र करन सिंह निवासी तौछीगढ़ थाना पालीमुकीमपुर
- राजू पुत्र गीतम सिंह निवासी म.सं. 18/127 पक्की सराय खिरनीगेट थाना सासनीगेट
आपराधिक इतिहास
- सुखवीर के विरुद्घ जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, अर्म्स एक्ट, नकबजनी, चोरी आदि के अपराधों में जनपद समेत हाथरस में भी मुकदमा दर्ज है।
- मुनेश उर्फ मुन्ना के विरुद्घ टोली बनाकर नकबजनी, चोरी आदि के मामलों में जीआरपी टूण्डला जिला फिरोजाबाद और हरदुआगंज थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
- विजय शर्मा के विरुद्घ हरदुआगंज में चोरी नकबजनी आदि के तीन मुकदमे पंजीकृत हैं।
- शक्ति सिंह के विरुद्घ हरदुआगंज थाना समेत थाना पालीमुकीमपुर, थाना सासनी जिला हाथरस, थाना क्वार्सी में जानलेवा हमला, चोरी, नकबजनी, और जालसाजी करने के मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

- राजू के विरुद्घ थाना हरदुआगंज और थाना क्वार्सी में गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी, नकबजनी, और जालसाजी करने के मुकदमे पंजीकृत हैं।
बरामद सामान: एक टीवी एलईडी, बूफर, चांदी के जेवर, 7800 रुपये नकदी और तमंचा व दो कारतूस
गिरफ्तार करने वाली टीम: थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक नईम अहमद, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव कुमार, तालानगरी चौकी प्रभारी हरेन्द्र सिंह, फौरन सिंह, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, संजय सिंह, सन्तोष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें