थाना दादों के गांव खिरीरी मस्तीपुर में रविवार को आई तेज आंधी के कारण झुग्गी के सामने बने पानी से भरे गड्ढे में बच्चा गिर गया। जिसमें डूबने से दो साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से गांव में कोहराम मच गया।
गांव निवासी रिंकू कुमार अपने परिवार के साथ गांव नगला परसी स्थित एक ईंट भट्ठे पर ईंट की पथाई का काम करता है। रविवार की दोपहर आई तेज आंधी बारिश के कारण झुग्गी के सामने बने गड्ढे में भरे पानी में उसका इकलौता पुत्र अनिकेत गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मासूम के पिता ने रिंकू व बाबा बनवारी सिंह ने लिखित में दिया कि वह कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। न ही बच्चे का पोस्टमार्टम कराना चाहते है। इधर, मासूम की मौत से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।