फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में विकास का खाका खींचने वाला विकास भवन अव्यवस्थित मिला

विज्ञापन
विकास भवन में निरीक्षण करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह, साथ में सीडीओ अंकित खंडेलवाल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को औचक निरीक्षण में विकास का खाका खींचने वाला विकास भवन खुद ही अव्यवस्थित मिला। कार्यालयों में जगह- जगह गंदगी मिली। करीब तीन घंटे तक निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन और वेतन वृद्धि भी रोकने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि सुधार न हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह सुबह करीब 10.20 बजे विकास भवन पंहुचे। सबसे पहले उन्होने डीआरडीए कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां लेखा कक्ष में गंदगी के साथ-साथ पत्रावलियां रखी हुई थी। एई आरपी गुप्ता के कार्यालय में शौचालय गंदा मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। विधायक निधि लेखा अनुभाग में दो अलमारियों के निरीक्षण में कई वर्षों पुरानी पत्रावलियां और 1999 में बंद हो गई ट्राईसैम योजना से जुड़े दस्तावेज भी मिले। इस पर वहां के सभी पांच कर्मचारियों का छह माह का वेतन और वेतनवृद्धि रोकने को कहा। डीआरडीए लिपिक आलोक सक्सेना द्वारा 2012 के रिकॉर्ड की कीपिंग न करने पर उनका सितम्बर का वेतन रोक दिया है। यहीं कुर्सी के नीचे सिगरेट की खाली डिब्बी पड़ी मिली। जिसे उन्होंने खुद उठाकर कूड़ेदान में फेंका कड़ी हिदायत दी।
डीआरडीए के निष्प्रयोज्य कक्ष खुलबाने पर 50 वर्ष पुराने अनुपयोगी सामान की नीलामी के आदेश दिए। जिला पंचायत राज अधसिकारी कार्यालय की निष्प्रयोज्य कुर्सियों को मरम्मत कराकर प्राइमरी पाठशाला में भेजने के निर्देश दिए। यहां के वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार की एक वेतन वृद्वि एक वर्ष के लिये रोकने के निर्देश दिए। लिपिक इसरार अहमद को विधान सभा चुनाव के समय की सामग्री को ब्लाकों में न भेजने और सुशील कुमार कैशियर का कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर तीन माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। पत्रावलियों का रख-रखाव न होने पर सफी इनायत का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी का कार्यालय खराब मिलने पर इस माह का वेतन रोकने के आदेश किए। जिला विकास अधिकारी कार्यालय में रखे कूलर को बीएसए कार्यालय पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण पर जेई ने उठाए सवाल
डीआरडीए के जेई राकेश शर्मा ने डीएम के विकास भवन में किए गए निरीक्षण पर सवाल उठा दिए। डीएम के जाते ही उन्होंने कहा कि अलमारियों को खोलकर देखना कैसा निरीक्षण है? पहले भी कई बार निरीक्षण हुए हैं। पहली बार किसी डीएम ने ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें