फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा प्रदेश व केंद्र का पैसा : शाही

विज्ञापन
इगलास आगमन पर सूर्य प्रताप शाही का स्वागत करते चेयररमेन ओंकार प्रसाद शर्मा। - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को कस्बे में पेयजल और बिजली की आपूर्ति, सफाई, जल निकासी, खाद्यान्न वितरण के बारे में स्थानीय निवासियों से बात कर जानकारी ली। गोंडा रोड पर सामुदायिक शौचालय में सफाई देखी। कूड़े का विधिवत निस्तारण न होने की बात लोगों ने कही। वहीं सहारा गांव में चौपाल को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश व केंद्र का पैसा लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि बरसात और उनके पहुंचने में विलंब होने पर भी लोग चौपाल में मौजूद हैं, यह योगी और मोदी के प्रति जनता का प्रेम दर्शाता है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब व किसानों को समर्पित है। इसी धरती के लाल स्व. कल्याण सिंह ने सत्ता संभाल कर गांव-गरीब को प्राथमिकता देकर कार्य किया। उन्होंने दलहन की खेती को बढ़ावा देने की बात कही।
विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि सरकार किसानों की आय को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह ने कहा कि कृषि से जुड़े विकास कार्यों से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। गांव के अमृत सरोवर का भूमि पूजन करने के साथ ही कृषि मंत्री ने पौधा रोपा। प्रधान प्रतिनिधि संजय चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। गर्भवती महिलाओं को कृषि मंत्री ने गोदभराई कराने के साथ पोषण किट प्रदान की। सोलर पंप एवं फार्म मशीनरी बैंक के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और उद्यान विभाग द्वारा मिनी किट का वितरण कराया गया। इससे पहले इगलास पहुंचने पर चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा समेत वार्ड सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सनातनी संस्कृति को वापस ला रहे योगी-मोदी
मंगलायतन विश्वविद्यालय के सभागार में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पुरातन सभ्यता को देश में ध्वस्त करने का कार्य किया गया था। आज योगी-मोदी के कुशल नेतृत्व में पुरानी सनातनी संस्कृति को वापस लाने का कार्य हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा व्यक्तित्व हैं जिन पर देश-दुनिया की 21 प्रख्यात विभूतियों ने अपने विचार लिपिबद्ध किए हैं। नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि मंगलायतन विश्वविद्यालय अच्छी दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम को प्रो. जयंतीलाल जैन, प्रो. जयप्रकाश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश राघव ने भी संबोधित किया। कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा, कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह, प्रो. देवप्रकाश दहिया, प्रो. विकाश शर्मा, प्रो. आरके शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. सिद्धार्थ जैन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें