फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन-चैन में बाधक बनने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा : डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धर्म के धर्मगुरूओं के साथ शांति समिति की बैठक करते जिलाधिकारी - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि शहर में अमन-चैन का माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही लोगों का आह्वान किया कि अफवाहों पर ध्यान न देें। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा सीधे अधिकारियों को सूचना दें।
विज्ञापन

डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में ईद, श्रावण मास को लेकर शांति समिति समिति व कानून-व्यवस्था की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर का नाम बदनाम होता है और उद्योग-धंधे प्रभावित होते हैं। शहरवासी गंगा- जमुनी तहजीब का परिचय देते हुए मेल-मिलाप, प्रेम-सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। ऐसा कोई कार्य न करें, जिस पर पुलिस- प्रशासन को सख्ती दिखानी पड़े। साफ किया कि त्योहारों पर किसी नई परंपरा शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। कहा कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट न डालकर माहौल खराब न करें।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि मोबाइल के जरिए हो रही गलतियों से नौजवान अपना भविष्य खराब न करें और सोशल मीडिया का दुरुपयोग न करें। थाना प्रभारियों को शराब के ठेकों को समय से बंद कराने, यातायात व्यवस्था का डायवर्जन करने के लिए समय से सूची देने का निर्देश दिया। मेयर मो. फुरकान ने कहा कि आपस में जितना भाई-चारा रहेगा, शहर उतनी ही तरक्की करेगा। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि ईद पर कुर्बानी के दौरान ध्यान रखें कि मलबा इधर-उधर न गिरे। प्रतिबंधित जानवरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करें। नाले-नालियों में कचड़ा न बहाएं। पूजा सामग्री पॉलिथीन में लेकर न जाएं। बैठक में एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्एट, एसपी स टी कुलदीप गुनावत, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, भी एसडीएम, अधिशासी अधिकारी, महंत कौशल नाथ, पादरी जॉनसन लाल, फादर डेनिस मसीह, फादर यूसुफ दास, फादर एसटी गिल, गट्टा पीर, सुरेश चंद्र शेरवाल, राजेंद्र पथिक, गुलजार अहमद, मंसूर अहमद, अब्दुल सैफी, त्रिमोहन चक्रवर्ती, हरिशंकर गोस्वामी, डॉ. राकेश सारस्वत, बनी सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

साफ-सफाई, पथ प्रकाश एवं पीने के पानी का उठा मुद्दा
बैठक में त्योहारों पर बेहतर साफ-सफाई के साथ ही पथ प्रकाश, बिजली पीने के पानी समेत कई समस्याओं को अफसरों के सामने रखा गया। डीएम ने नगर निगम अफसरों को त्योहारों पर बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
यहां करें शिकायत
पुलिस संबंधी सूचना के लिए- 9454 402817
पीने के पानी - 8477881979
किसी प्रकार की समस्या- 7500441344
शाहजमाल क्षेत्र - 9105053414
ऊपरकोट क्षेत्र -7017255627
हाथीपुल क्षेत्र- 6396230033
जमालपुर क्षेत्र- 9105053403
जीवनगढ़ क्षेत्र -6399883 870
त्योहारों को लेकर बना कंट्रोल रूम, मोबाइल नंबर जारी
त्योहारों को लेकर बना कंट्रोल रूम, मोबाइल नंबर जारी
डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर त्योहारों को लेकर इंटीग्रेेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) बनाया गया है। इसमें, पानी, बिजली, साफ-सफाई आदि विभागों से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत की जा सकती है। इसके लिए मोबाइल नंबर 8923936276, 8923936212, 8923936385, 8923936271, 8923936173, 8923936156, 8923937144, 8923936388, 8923936218, 8923936243 जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें