फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जिले के 125 मदरसों में पढ़ाई से पहले होगा राष्ट्रगान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने मदरसों में अब पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। कक्षाएं शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना के समय राष्ट्रगान होगा। इसके लिए अनुदानित, गैर अनुदानित व मान्यता प्राप्त मदरसा के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा बोर्ड परिषद के निर्देश पर प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी स्मिता सिंह ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस आदेश का पालन कराया जाएगा। अल्पसंख्यक विभाग के अफसर भी खुद मदरसों का निरीक्षण कर इस आदेश को लागू कराएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के 125 के मदरसों में 10 हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं। यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेशों में मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान को भी अनिवार्य किए जाने का उल्लेख किया गया है। इसमें कक्षाएं शुरू होने से पहले शिक्षक व विद्यार्थी दुआओं के साथ समवेत स्वर में राष्ट्रगान गाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मदरसों से जुड़े प्रबंधक व प्रधानाचार्य को आदेश जारी करते हुए आदेशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें