फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बच्चों को नशे के चंगुल से छुड़ाएगा एक युद्ध-नशे के विरुद्ध अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बच्चों के नशे में लिप्त होने पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही, कहा कि ऐसे बच्चों को नशे के चंगुल से छुड़ाने के लिए एक युद्ध-नशे के विरुद्ध नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता अभियान के साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारियों के स्तर से कार्रवाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में शनिवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के लिए टॉस्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इसमें नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। स्कूलों के आसपास गुटखे की दुकानों को 100 मीटर की परिधि से दूर रखा जाएगा। बच्चों के अधिकारों का संरक्षण करना बाल संरक्षण आयोग का पहला दायित्व है। सरकार बाल अधिकारों एवं महिलाओं के संरक्षण के प्रति गंभीर है। अभिभावकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वह ऑनलाइन क्लास के अलावा मोबाइल चलाते वक्त बच्चों पर नजर रखें। बच्चों का मन कोमल होता है और वे बुरी आदतों को जल्द ग्रहण कर लेते हैं।
स्कूल में मिली गंदगी पर जताई नाराजगी
प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने जेएन मेडिकल कॉलेज में पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। यहां क्षमता के अनुरूप 10 अति कुपोषित बच्चे भर्ती मिले। पीकू वार्ड के निरीक्षण के साथ ही चिकित्सकों से जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद जवां ब्लॉक के गांव सिया खास के प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और सफाई रखने के लिए कहा। आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं की गोद भराई की। यहां 45 बच्चे उपस्थित मिले। ग्राम प्रधान को अलग शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। आयोग के अध्यक्ष ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय मंजूरगढ़ी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों में सुबह के नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि के भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। अलाना मीट फैक्टरी का भ्रमण कर पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सीडब्लूसी चेयरमैन जितेंद्र सिंह, सदस्य नीता वार्ष्णेय, कल्पना खरे, एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार, एसपी क्राइम रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें