फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आधार सीडिंग के कार्य में धीमी गति, जिला समाज कल्याण अधिकारी पर एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने आधार कार्ड सीडिंग का कार्य धीमी गति से होने पर सीडीओ को जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रस्तावित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि जनहित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से जन जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारी, कर्मचारी नवीन तकनीक का प्रयोग करें। लाभार्थी परक योजनाओं के संचालन एवं क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार हुआ तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थी परक योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए। सत्यापन के नाम पर आवेदन पत्रों को लंबित न रखा जाए। इस दौरान उन्होंने आधार कार्ड सीडिंग का कार्य धीमी गति से होने पर सीडीओ को जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना में अनुसूचित 23 हजार से अधिक छात्रों एवं सामान्य वर्ग के 19 हजार से अधिक छात्रों का डेटा शासन को भेज दिया गया है। सामूहिक विवाह योजना व शादी अनुदान योजना में सामान्य वर्ग से 180 लाभार्थियों को लाभ दिलाया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना में 650 लाभार्थियों की सूची निदेशालय भेजी गई है, जिनके सत्यापन का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें