फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : करोड़ों की जमीन फर्जी तरीके से प्रविष्टि दर्ज कर हड़पी, भूमि ऊसर में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल तहसील क्षेत्र के क्वार्सी इलाके में करोड़ों की बेशकीमती ऊसर की जमीन को राजस्व अभिलेखों में फर्जी तरीके से प्रविष्टि दर्ज कर हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। एसडीएम कोल संजीव ओझा ने प्रकरण में तहसीलदार की जांच के बाद फर्जी प्रविष्टियों को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद एक्शन मोड़ में है और सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम कोल संजीव ओझा को क्वार्सी से लेकर सुखरावली तक सरकारी जमीन में फर्जीवाड़े होने की शिकायत मिली थी। उन्होंने प्रकरण में तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा। जांच के बाद साफ हुआ कि गाटा संख्या 275 में 14.16 बीघा जमीन नेशनल एजुकेशन एंड टेक्नीकल इंस्टीट्यूट के नाम पर दर्ज है। इसी गाटा के तीसरे भाग में 83 बीघा जमीन पर राष्ट्रीय शिक्षात्मक एवं कलात्मक विद्यालय के नाम की प्रविष्टि दर्ज थी।
राजस्व टीम को जांच में दोनों गाटाओं में कोई भी विद्यालय व इंस्टीट्यूट मौके पर नहीं मिला। तहसील में राजस्व अभिलेखों व रिकार्ड रूम में दोनों ही गाटा संख्याओं की प्रविष्टियों का कोई रिकार्ड नहीं मिला। एसडीएम कोल संजीव ओझा ने बताया कि दोनों गाटों पर कूटरचित तरीके से फर्जी प्रविष्टियां दर्ज की गईं हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल एजुकेशन एंड टेक्निकलन इंस्टीट्यूट व राष्ट्रीय शिक्षात्मक एवं कलात्मक विद्यालय के नाम पर यह प्रविष्टि दर्ज की गई थीं। करोड़ों की कीमती जमीन कूटरचित दस्तावेजों के जरिए हड़पी गई है। उन्होंने बताया कि यह जमीन सीआरपीएफ भवन के पास है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार की जांच के आधार पर फर्जी प्रविष्टियों को निरस्त करने व उसे ऊसर में दर्ज करने के साथ ही कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें