एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक जिले में शराब की खूब बिक्री हुई। जहरीली शराब के सेवन से 100 से अधिक लोगों की मौत हो जाने के बाद भी शराब के शौकीन पूरे साल में 682.43 करोड़ रुपये की शराब गटक गए। इस दौरान देसी, अंग्रेजी शराब के साथ बीयर की रिकार्ड बिक्री होने से आबकारी विभाग की अच्छी खासी कमाई हुई।
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 682.43 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि पूरे साल में 292.8 करोड़ की देसी शराब की 1,12,61,978 लीटर बिक्री हुई। इसमें पिछले साल की अपेक्षा इस साल बिक्री में 24 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 288.7 करोड़ की अंग्रेजी शराब 72,19़,118 बोतल की बिक्री हुई है जो 22 प्रतिशत अधिक है। जबकि 100.95 करोड़ की बीयर के बिक्री में करीब 53 फीसदी उछाल आया है। इस साल 13468295 केन की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि इस साल देसी शराब की बिक्री में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि इस साल 53 दुकानों के लिए लाटरी निकाली गई इनमें से पांच दुकानों को उठा दिया गया है। 48 दुकानें अभी रिक्त हैं।