फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासनिक टीमों ने किया शहर में पैदल भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को 2770 स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिसमें शहर में कुल 546 स्थानों व ग्रामीण क्षेत्र में 2224 स्थान शामिल हैं। शहर व देहात के 67 स्थानों को अतिसंवेदनशील व 105 स्थानों को संवेदनशील श्रेणी के रूप में चिह्नित किया गया है। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद पड़ रही होली को बदरंग होने से बचाने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। खासकर शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाना भारी पड़ सकता है। ऐसे हुड़दंगियों की पुलिस बैरियर लगाकर खबर लेगी। शराब पीकर कोई वाहन चलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत व एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बुधवार को शहर के विभिन्न होलिका दहन स्थलों का पैदल मार्च कर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि होली व शब-ए- बरात को लेकर शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। जहां दो शिफ्टों में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की तैनाती की गई है। जो हरेक घटना पर अपनी पैनी नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम शहर से लेकर देहात तक मुस्तैद रहेगी। शहर में तीन ड्रोन कैमरे हुड़दंगियों की हर गतिविधि को कैद करने को मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से शहर में सब्जी मंडी चौराहा, ऊपरकोट, फूल चौराहा, रेलवे रोड, दुबे पडाव, हाथरस अड्डा, कंपनी बाग, रसलगंज चौराहा, गूलर रोड आदि समेत कुल 11 स्थानों पर हुड़दंगियों व गड़बड़ी करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
होली पर अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
रंगों के पर्व होली को लेकर अलीगढ़ मंडल के मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे एवं रंगों का त्योहार है। रंगों के माध्यम से हम खुशी और आपसी प्रेम, भाईचारे के साथ इस त्योहार को मनाएं। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक है कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहते हुए होली का त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

19 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि 19 मार्च को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 व 19 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन शनिवार 19 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें