प्रो. असगर अब्बास।
- फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के उर्दू विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व सर सैयद अकादमी के पूर्व निदेशक प्रो. असगर अब्बास को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार ‘मौलाना आजाद अवार्ड’ मिलने से एएमयू में खुशी की लहर दौड़ गई।
गोरखपुर निवासी प्रो. अब्बास ने एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की पत्रकारिता पर उर्दू में पीएचडी की थी। उन्होंने प्रो. ए सुरूर के निर्देशन में पीएचडी की थी। एएमयू के जनसंपर्क विभाग के मेंबर इंचार्ज व उर्दू व अंग्रेजी साहित्यकार प्रो. शाफे किदवई ने प्रो. असगर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रो. अब्बास को उर्दू अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार मौलाना आजाद अवार्ड मिलने से एएमयू की उपलब्धियों में उनके नाम का एक और पन्ना जुड़ गया है। एएमयू के जनसंपर्क विभाग के मेंबर एसोसिएट इंचार्ज व उर्दू अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ. राहत अबरार ने कहा कि उनके और एएमयू के लिए बेहद खुशी की बात है कि प्रो. अब्बास को उर्दू अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार मौलाना आजाद अवार्ड मिला है।