फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सौर ऊर्जा से जगमग होंगी शहर व देहात की गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विधायक निधि से शहर व देहात क्षेत्र के चौराहे, सड़क व गलियां अब सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमग होंगी। इसके लिए यूपी नेडा में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रस्ताव भेजे हैं। जिसके आधार पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार सोलर लाइट स्थापना को बढ़ावा देने के फिक्रमंद है। इसके लिए सांसद व विधायक निधि से लगने वाली सोलर लाइटों के प्रस्तावों पर अनुदान देने का एलान कर रखा है। यूपी नेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी पीपी सिंह ने बताया कि एक सोलर स्ट्रीट लगाने की कीमत 15510 रुपये हैं। जिसे अनुदान के बाद जनप्रतिनिधियों को 7230 रुपये की दर से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए शहर विधायक संजीव राजा ने सर्वाधिक 502 स्थानों पर अपनी विधायक निधि से लाइटें लगाने का प्रस्ताव रखा है।
कोल विधायक अनिल पाराशर ने 300, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने 150, इगलास विधायक राजकुुमार सहयोगी ने 100 व एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने 75 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर नियमानुसार अनुदान का लाभ देकर संबंधित स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लगवाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिससे जल्द ही शहर के चौराहे, सड़क व गलियां रात में बिजली न होने पर भी जगमग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें