फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मंडलीय प्रतियोगिता में छाए अलीगढ़ के खिलाड़ी

विज्ञापन
मण्डल स्तरीय खुली ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते धावक । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर विधायक संजीव राजा ने अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित मंडल स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में अलीगढ़ के खिलाड़ी छाए रहे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों एवं खिलाड़ियों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वह परिणाम की चिंता किए बिना अपने प्रदर्शन में सुधार जारी रखें और फिर एक दिन ऐसा आएगा कि परिणाम आपकी आशा से भी बढ़कर होगा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अलीगढ़ मंडल के उपनिदेशक आदित्य कुमार ने बताया कि अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं द्वारा सोमवार को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया गया है। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, भारोत्तोलन, कुश्ती एवं कबड्डी में प्रतियोगियों ने दमखम दिखाया।
युवा कल्याण अधिकारी हरी प्रेम ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को अपर आयुक्त मनीष कुमार नाहर ने पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। अब विजेता खिलाड़ी जोन स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अलीगढ़ के वीनू शर्मा, 400 मीटर में अलीगढ़ के अंकित, 800 मीटर में एटा के शिवशंकर पाल, 1500 मीटर में हाथरस के अनिल कुमार एवं 3000 मीटर में अलीगढ़ के विजय कुमार विजेता रहे। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अलीगढ़ की जशोदा चौधरी, 200 मीटर में हाथरस की भावना, 400 मीटर में अलीगढ़ की पायल शर्मा, 800 मीटर में हाथरस की अपर्णा सिंह, 1500 मीटर में अलीगढ़ की उमा तिवारी एवं 3000 मीटर में अलीगढ़ की पूर्णिमा शर्मा प्रथम स्थान पर रहीं। कुश्ती पुरुष वर्ग के 50 किलोग्राम में हाथरस के दीपक, 54 किलोग्राम में कासगंज के राजू, 58 किलोग्राम में हाथरस के नासिम खां, 63 किलोग्राम में अलीगढ़ के सचिन कुमार तेवतिया एवं 69 किलोग्राम भार वर्ग में अलीगढ़ के मुकुल चौधरी विजेता रहे।
विज्ञापन

कुश्ती महिला वर्ग में 43 किलोग्राम में अलीगढ़ की वंदना, 46 किलोग्राम में हाथरस की लक्ष्मी, 49 किलोग्राम में अलीगढ़ की सोनम एवं 52 व 56 किलोग्राम में अलीगढ़ की क्रमश: ज्योति व सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सुशीला देवी अपर प्रशासनिक अधिकारी, डॉ राष्ट्रवर्धन लोधी व्यायाम प्रशिक्षक, रानी प्रकाश क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, विजय सिंह उप क्रीड़ा अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजदीप चौधरी, कोमल सिंह, शिप्रा सिंह, रोबिन कुमार, जितेंद्र कुमार, रणवीर सिंह, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें