भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं ओडिशा के सह प्रभारी राहुल शर्मा राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। उन्हें युवा रालोद का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है।
युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वसीम राजा ने कहा कि राहुल शर्मा चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे।
राहुल शर्मा ने बताया कि रालोद नेता जयंत चौधरी का आशीर्वाद प्राप्त है। वह पूरे मन से पार्टी के लिए काम करेंगे। राहुल का कहना है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। वर्षों मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। दल बदलुओं पर विशेष कृपा दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह किसानों के साथ है। राहुल शर्मा बरौली विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।