फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पंचायत सहायकों को बताए गए कार्यों का गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में हाल ही में तैनात पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर पूर्व प्रशिक्षण संस्थान मुकुंदपुर मडराक, आगरा रोड पर हाथरस की ग्राम पंचायतों में नव चयनित पंचायत सहायकों का 2 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ। इसमें पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत के कामों के संचालन के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

उप निदेशक पंचायत अलीगढ़ मंडल अमरजीत सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच में विकास खंड हाथरस, हसायन एवं सासनी के पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित किया गया। पंचायतीराज निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा भेजे गए मास्टर प्रशिक्षक प्रशांत पाठक, मास्टर ट्रेनर गौरव जैन, जिला परियोजना प्रबंधक हाथरस एवं मंडलीय परियोजना प्रबंधक हेमंत कुमार ने पंचायत के कामों पर प्रकाश डाला। मंडल स्तर से हाथरस के डीपीआरसी केंद्र पर वरिष्ठ फैकल्टी एवं सह प्रबंधक के पद पर तैनात सीमा चौधरी एवं जनपद एटा के लिए तैनात नाहर सिंह, मंडल स्तर से मंडलीय समन्वयक कमल किशोर, हाथरस से योगेश सारस्वत, राहुल कुमार ने विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रतिभागियों को दी। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें