फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कार टकराने पर भाजपा नेताओं के दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
भाजपा नेता के भतीजे राजेश सोनकर से जानकारी करते इंस्पेक्टर । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज चौराहे के पास शनिवार रात दो कारों की भिड़ंत में भाजपा नेताओं के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से भाजपा नेता के भतीजे व बेटे सहित तीन घायल हो गए, गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है।
विज्ञापन

रसलगंज के भाजपा अनुसूचित मोर्चा से जुड़े नेता सुंदर लाल सोनकर ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उनके परिवार में शादी का आयोजन जीटी रोड स्थित सम्राट लॉज में चल रहा था। इसी बीच उनका भतीजा राकेश सोनकर उनके बेटे रंजीत व साहिल संग कार से रसलगंज से कुछ सामान खरीदकर मैरिज होम लौट रहे थे। इसी बीच भाजयुमो ब्रज क्षेत्र के पूर्व सदस्य प्रशांत चौहान की कार से उनकी कार टकरा गई। इस दुर्घटना में सोनकर परिवार के तीनों सदस्य जख्मी हो गए। एतराज जताया तो आरोप है कि प्रशांत व उनके साथियों ने मिलकर जमकर पीटा। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गए। इस खबर पर सुंदरलाल सोनकर भी वहां पहुंच गए। इस मारपीट में घायल तीनों को जिला अस्पताल और फिर बाद में जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया। बन्नादेवी इंस्पेक्टर के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें