फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में खाना नहीं मिला तो लूटमार पर उतरे लोग

विज्ञापन
प्रधानमंत्री के सभा से रिफाइंड का टीन ले जाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मंगलवार को लोधा में हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आगरा व अलीगढ़ मंडल से करीब डेढ़ लाख लोगों को लाया गया। इन सभी को खाने के पैकेट देने की व्यवस्था की गई। लेकिन खाने के लिये तैयार पैकेट खत्म होने के बाद भूखे प्यासे लोगों के तेवर तल्ख हो गए। इनमें से कई लूटमार पर उतर आए। किसी ने पूड़ी लूटी तो कई रिफाइंड के सील पैक टिन ही लूट ले गए। इसका वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय एवं डिफेंस कॉरिडोर के शिलान्यास के लिये आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिये आगरा व अलीगढ़ मंडल से लोगों को लाने की व्यवस्था की गई। इन दोनों मंडलों के दर्जनों जिलों से बड़ी संख्या में भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो स्थानीय स्तर पर भी भीड़ दूर दराज के गांवों से जुटाई गई। इसके चलते कार्यक्रम में करीब एक से डेढ़ लाख लोगों की भीड़ नजर आई। प्रशासन ने इन सभी के खाने की व्यवस्था की थी। सभी के लंच पैकेट बनवाकर वितरण कराया। लेकिन कुछ स्थानों पर खाने के पैकेट कम पड़ गए। इससे सुबह से भूखे प्यासे लोग उग्र हो गए और लूटमार पर उतर आए। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो गोमत चौराहे के पास बने एक गेस्ट हाउस ज्योति फार्म हाउस का है। इसमें लोगों की भीड़ रिफाइंड से भरे सील पैक टिन व पानी की बोतलों के दर्जनों पैकेट लूट कर ले जाते दिख रहे हैं। कुछ व्यक्ति दोनों हाथों में ढेर सारी पूड़ियां ले जाते दिख रहे हैं। कुछ लोग मौजूद स्टाफ बहस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें