फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सुर सम्राट बनने के लिए लगाए सुर

विज्ञापन
सुर सम्राट में गाना गाती अंशिका पाण्डेय। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अमऱ उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत सुर सम्राट उपाधि के लिए शहर के युवा कलाकारों ने सोमवार को समद रोड स्थित शरद पर्सेनैलिटी ग्रूमिंग सेंटर में अपना ऑडिशन दिया। शाम तक निर्णायक मंडल ने 12 प्रतिभागियों को अंतिम मुकाबले के लिए हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

जिले के उभरते कलाकारों के लिए अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत सुर सम्राट कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। अंतिम मुकाबला बुधवार को ओजोन सिटी के ऑडीटोरियम में आयोजित होगा। समद रोड स्थित शरद पर्सेनैलिटी ग्रूमिंग सेंटर पर सोमवार को गायकी की प्रतिभा लिए कई प्रतिभाग आडिशन देने पहुंचे। यहां बच्चों ने विभिन्न विधाओं में गायकी की प्रस्तुति दी। जिसके आधार पर अभी तक 12 प्रतिभागियों ने अंतिम मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। इनमें आन्या चौधरी, अनुपम वार्ष्णेय, प्रियांशी अग्रवाल, अंशिका पांडेय, पावनी गुप्ता, ज्योति सैनी, वेदिका शर्मा, सिदरा शेख, रोहित राज, रवि राज, रोहित सूर्या, धनवेश कुमारी, समृद्धि अग्रवाल शामिल हैं। ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका संगीतकार जॉनी फॉस्टर व एसपीजीसी निदेशक शरद गुप्ता ने निभाई। इस मौके पर जय सक्सेना, राज सक्सेना, सिराज शेख, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
75 तिरंगों को फहराकर क्षत्रिय महासभा ने किया सामूहिक राष्ट्रगान
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत एटा चुंगी पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के 75 से अधिक पदाधिकारियों ने 75 तिरंगों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान किया। जिसमें वीरांगना की टीम भी मौजूद रही। इस मौके पर लोधा ब्लॉक प्रमुख ठा. हरेंद्र सिंह, बुजुर्ग हरपाल सिंह, ममता राघव, मीरा जादौन, सीमा जादौन, भारती सिसोदिया, साधना तोमर, कविता राघव आदिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें