फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों के सहयोग से लिखी जाएगी विकास की परिभाषा : नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त गौरांग राठी पार्षदों के साथ बैठक कर संवाद किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक मंगलवार को पार्षदों के साथ संवाद करेंगे। महापौर मो. फुरकान की मौजूदगी में पार्षदों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त ने अपना परिचय दिया और सभी पार्षदों को परिचय प्राप्त किया। पार्षदों को भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से होगा।
विज्ञापन

अलीगढ़ के विकास की परिभाषा पार्षदों के सहयोग से ही लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर का विकास पब्लिक और जनप्रतिनिधियों के सुझाव, सहयोग और विश्वास के बल पर ही संभव है। पार्षदों द्वारा दिए गए जनहित सुझावों के आधार पर ही विकास कार्यों का रोड मैप तैयार किया जाएगा। महापौर मो. फुरकान ने कहा कि पार्षदों की समस्याओं को जानने के लिए नगर आयुक्त द्वारा जन संवाद बैठक बुलाना सराहनीय प्रयास है। इसका लाभ शहरवासियों को मिलेगा और अलीगढ़ में विकास की नई परिभाषा लिखी जाएगी। जन संवाद में उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह जादौन के अतिरिक्त अन्य पार्षद एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें