सपा में दूसरे दलों के नेताओं का आना जारी है। रविवार को इगलास विधानसभा के वरिष्ठ नेता रामकुमार नागर के साथ उनके समर्थकों ने सपा का दामन थाम लिया। जिसमें उदयवीर सिंह नागर, करण सिंह नागर, हरकेश, राकेश कुमार, सुभाष नागर, संजू नागर, दिवारी लाल नागर, निवास नागर, उमेश नागर, प्रदीप नागर, शीशपाल नागर, प्रमोद नागर, शरद नागर, रजनीश नागर आदि शामिल थे।
जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इंद्रदेव चौहान को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने बिजौली व अतरौली ब्लॉक की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र जिलाध्यक्ष के साथ दिया।
जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा है कि वर्ष 2022 में सपा सरकार बनने पर हरेक घर को 300 यूनिट फ्री बिजली, शिक्षामित्रों को 12 घंटे के अंदर सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति, दस लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। सपा सरकार की पुरानी योजनाएं जनहित फिर से लागू होंगी। कार्यक्रम में जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता रत्नाकर पांडेय, जितेंद्र चौधरी, विजय प्रजापति, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोहन यादव, जिला सचिव अविनाश यादव, कुंवर बहादुर बघेल, दीपक बघेल, बादशाह खान उपस्थित रहे।