फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 'तीसरी आंख' ऑपरेशन की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल कुमार
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर भर में निगरानी के लिए लगाए गए 63 में से 20 सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए हैं। एक माह से अधिक समय होने पर भी इनकी दुरुस्तीकरण की फाइल सिर्फ अधिकारी दर अधिकारी घूम रही है। मगर, अब तक इनके दुरुस्त किए जाने का अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। यह लापरवाही ऐसे समय में है, जब हाल ही में बच्चा चोरी गैंग की धरपकड़ कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। इस गैंग का सुराग एटा चुंगी और आगरा रोड पर लगे सीसीटीवी से ही मिला था। इसके बाद भी जिम्मेदार इन कैमरों की गंभीरता नहीं समझ रहे हैं। यह कैमरे शहर के अतिव्यस्त/अति संवेदनशील इलाकों में लगे हुए हैं।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहरभर के चौराहों पर कुल 63 कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी इंटीग्रेटिड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, नगर निगम से होती है। यातायात पुलिस के कर्मचारी इसकी निगरानी करते हैं। इसके अलावा नगर निगम ने भी अपने कर्मचारियों को लगा रखा है। इन कैमरों से शहर की सड़कों की निगरानी सहित वाहनों के चालान काटने, चोरी के वाहनों को पकड़ऩे आदि का भी काम लिया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण काम किसी आपराधिक घटना के समय होता है, इन कैमरों के जरिये ही अपराधियों तक पहुंचने की कसरत सबसे पहले की जाती है। इसके बाद भी अधिकारी इनकी ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 20 जून के बाद इनके खराब होने के संबंध में एक फाइल इंटीग्रेटिड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के प्रभारी द्वारा अधिकारियों को भेजी गई। उसमें 20 खराब कैमरों की लिस्ट, उनके स्थान और कैमरा संख्या सहित चस्पा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आधार पर एसपी ट्रैफिक की ओर से एएससीएल के सीईओ को पत्र लिखा गया। यह पत्र 26 जून को जारी हुआ। इसके बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह में एसएसपी स्तर से जिलाधिकारी को पत्र जारी कर इन खराब कैमरों की स्थिति से अवगत कराया गया। सात जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय से कैमरों को ठीक कराने के संबंध में नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया। फिर इसी संबंध में एक पत्र 16 जुलाई को अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से पत्र लिखा गया। इन सभी पत्राचारों के बावजूद अभी तक यह नहीं तय हुआ है कि कैमरों को कब तक ठीक कराया जाएगा।
इन स्थानों पर लगे सीसीटीवी पड़े हैं बंद
कमालपुर
कयामपुर
कवरकुत्ता
मथुरा रोड चेंजर
मीरुमल
मामूभांजा
हड्डी गोदाम
भुजपुरा
हाथरस अड्डा
सूतमील
सासनी गेट
सासनी गेट
एएमयू सर्किल
एटा चुंगी
मैरिस रोड
सेंटर प्वाइंट
बाराद्वारी
कयामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें