फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं का शासन तक पहुंचाएंगे : मुकुंद

विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष मुकुल मिश्रा को सम्मानित करते व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का जोर संगठन को मजबूत बनाने पर है। वह जिला, नगर से लेकर तहसील और कस्बों तक संगठन की जड़े मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उसका समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा बुधवार को अलीगढ़ पहुंचे थे। आभा रीजेंसी में आयोजित बैठक में उन्होंने व्यापारियों से संगठन एवं समस्याओं पर बातचीत की। उनका जोर व्यापारियों से संबंधित समस्याओं को सुनना था। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल का चुनाव सितंबर में वृंदावन में प्रस्तावित है। उसकी तैयारी चल रही है। चुनाव के पहले निचले स्तर तक सदस्यता अभियान चलता है। पं. श्याम बिहारी मिश्रा एवं ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय के बाद उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जीएसटी से लेकर व्यापारियों की तमाम तरह की समस्याओं को वह शासन तक पहुंचाएंगे। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री से हुई बातचीत की चर्चा भी व्यापारियों के साथ की।
इससे पूर्व अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश मास्टर के नेतृत्व में व्यापारियों ने रॉयल रीजेंसी के पास प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। आभा रीजेंसी में व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, सुनील पांडेय, निखिल गुप्ता, दिनेश सक्सेना, सरदार ढाल सिंह, रामजीलाल, अशोक पीतल, पवन किराना, हाजी सुलेमान, हाजी असलम, दीपक वार्ष्णेय, विष्णु गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ज्ञानचंद्र के घर पर गले मिले मास्टर और भूपेंद्र
अलीगढ़। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व्यापारी नेता स्व. ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय के घर पर गए और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पं. श्यामबिहारी मिश्रा एवं ज्ञानचंद्र वार्ष्ण्ेय के निधन से व्यापारी समाज को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जो कभी पूरा नहीं हो सकता। व्यापार मंडल के महानगर एवं जिला इकाई में चल रहे विवाद को भी शांत कराया। स्व. ज्ञानचंद्र वार्ष्ण्ेय की पत्नी के समक्ष महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मास्टर एवं जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्ण्ेय गले मिले और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने गिले शिकवे दूर कर व्यापार मंडल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
प्रत्येक व्यापारी अपने आप को श्यामबिहारी एवं ज्ञानचंद्र समझे
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्ण्ेय के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का जीटी रोड टोल प्लाजा पर स्वागत किया गया। मुकुंद मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी अपने आप को श्याम बिहारी मिश्रा एवं ज्ञानचंद्र वार्ष्ण्ेय समझें। व्यापार मंडल उनके हर सुख-दुख में साथ है। राजीव सिंह ने कहा कि मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में व्यापार मंडल नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगा। सुरेश चंद पेठेवाले, राजीव सिंह, अनिल राज गुप्ता, डॉ. शिवशंकर, विशाल भगत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें