फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, घनघोर बारिश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। घनघोर बारिश का आम लोगों से लेकर किसानों तक को इंतजार है। शुक्रवार रात को बारिश भी हुई। लेकिन शनिवार को दिन में निकली तेज धूप ने उमस के साथ गर्मी बढ़ा दी। हालांकि शाम के समय बादल छाने से लोगों को राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

बारिश न होने से लोग परेशान हैं। उमस के कारण लोगों का घर के कमरों में रुकना मुश्किल हो रहा है। वहीं, गर्मी से राहत दिलाने के लिए लगे कूलर, पंखे और एसी फेल हो रहे हैं। आलम यह है कि सूरज की तपिश हवा में शामिल हो गई है। इससे जिले भर में उमस फैल गई। उमस भरी गर्मी पड़ने से लोगों का जीना मुहाल हो गया। रात में भी लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग उमस भरी गर्मी से बचने के लिए दोपहर में पेड़ों की शरण ले रहे हैं , लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिल रही। गर्मी से परेशान लोग उल्टी, दस्त, जुकाम, बुखार जैसी मौसमी बीमारी की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। सरकारी और प्राइवेट क्लीनिकों पर मरीजों की भीड़ हो रही है। ऐसे में अब लोगों को घनघोर बारिश ही उमस भरी गर्मी से राहत दिला सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में दो से तीन दिन में बारिश हो सकती है। सावन का महीना 23 जुलाई से शुरू हो रहा है। लोगों को उम्मीद है कि सावन के महीने से बारिश शुरू हो सकती है।
नगर आयुक्त को प्रेषित पत्र में अच्छी बात वातावरण प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन प्रकाश ने रावण टीला नाले की सफाई की मांग की है।
उन्होंने बताया कि यह नाला सुरेंद्र नगर पानी की टंकी से क्वार्सी बाईपास तक जाता है। इस नाले में तिकोना नगला, संगम विहार, चंपा विहार, ज्वालापुरी समेत कई अन्य क्षेत्रों का पानी आता है । बारिश के दिनों में रावण टीला क्षेत्र में पानी भर जाता है। यदि नाले की सफाई नहीं हुई तो पानी घरों में भी भर जाएगा। मामले में कई बार निगम नगर निगम के अधिकारियों और पार्षद से शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें