रालोद युवा विंग के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष नीरज शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पांच लाख युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे। मसूदाबाद स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस कसौटी पर खरा उतरने की वह पूरी कोशिश करेंगे। रालोद एक ऐसी पार्टी है, जिसमें हर वर्ग का सम्मान है। यही वजह है कि पार्टी से लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव, शहर-शहर में रात्रि प्रवास करके संगठन को मजबूत करेंगे।
पूर्व प्रदेश सचिव अब्दुल्ला शेरवानी ने कहा कि नीरज शर्मा राष्ट्रीय नेतृत्व को मजबूती प्रदान करेंगे। पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, जिलाध्यक्ष कालीचरण चौधरी, वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र का चीरहरण किया है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, केवल सिंह, उर्मिला सिंह, डॉ. ओमवीर सिंह, बीरपाल सिंह दिवाकर, ऋ षि चौधरी, फहीम गुड्डू, हिदायत, फहीम कादरी, सुमन दिवाकर, मनोज ठेनुआं, राजेश ठेनुआं, करण ठेनुआं, संजीव चौधरी, मसरूर अहमद, शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे। संचालन शहंशाह खान ने किया।