सासनीगेट क्षेत्र की लोधी विहार कालोनी में शनिवार रात चोरों ने एक सिपाही के बंद मकान के ताले तोड़ जेवरात व नकदी पार कर दी। घटना के समय सिपाही परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देख सिपाही को खबर दी।
आगरा के बाह निवासी जोगेंद्र सिंह यहां जिला पुलिस में सिपाही हैं। बृहस्पतिवार को वह अवकाश लेकर परिवार के साथ अपने गांव गए थे। इस बीच चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर माल पार कर दिया। रविवार सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो जोगेंद्र सिंह को फोन पर जानकारी दी। खबर पर जोगेंद्र यहां पहुंचे। चोर घर से अलमीरा के ताले तोड़कर 20 हजार नकद, सोने-चांदी जेवरात आदि कीमती सामान ले गए। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। सासनी गेट पुलिस के अनुसार बदमाशों को तलाशा जा रहा है।